20 Apr 2024, 10:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति सुजुकी सिलेरियो एक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2017 12:48PM | Updated Date: Dec 2 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने भारत में नई स्पॉर्टी लुक वाली सिलेरियो एक्स हैचबैक को लॉन्च कर दिया है। यह सिलेरियो हैचबैक का स्पॉर्टी वर्जन है जिसका स्टाइल और लुक क्रॉसओवर की तरह है। इसकी कीमत 4.57 लाख रुपए से 5.42 लाख रुपए तक रखी गई है। इस नई अपडेटेड सिलेरियो के लुक्स बोल्ड हैं और इसमें रेग्युलर मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
 
यह कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ अवेलेबल होगी। इसके चार वैरियंट्स VXI, VXI (O), ZXI और ZXI (O) हैं। ये सभी वैरियंट्स मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शंस के साथ मिलेंगे। मारुति सुजुकी ने कार के इंजन में बदलाव नहीं किया है। इसमें भी 998cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन बरकरार रखा गया है। यह इंजन 67 bhp पावर और 90 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »