29 Mar 2024, 06:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

क्रूजर स्टाइल में होगी ट्रायम्फ की नई बाइक बॉनेविल स्पीडमास्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 6:23PM | Updated Date: Nov 28 2017 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स अगले साल अपना नया मॉडल लाने वाला है। इस नए मॉडल का नाम बॉनेविल स्पीडमास्टर है। कंपनी ने इसे इंडिया बाइक वीक 2017 में पेश किया। कंपनी की यह नई बाइक बॉनेविल बॉबर बाइक को ध्यान में रखकर बनाया गया है। खबरों के मुताबिक कंपनी नई बॉनेविल स्पीडमास्टर को अगले साल अप्रेल में लॉन्च कर सकती है।  कंपनी ने प्राइस के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी देते हुए बताया कि भारत में इसकी कीमत 11 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
 
ट्रायम्फ की बॉनेविल बॉबर बाइक पर बेस्ड  यह बाइक क्रूजर स्टाइल में है। इसमें बॉनेविल बॉबर और बॉनेविल टी120 बाइक वाला ही 1200सीसी पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,100 आरपीएम पर 76 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 106 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »