24 Apr 2024, 18:01:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हीरो मोटोकॉर्प ने धनतेरस पर बेचे तीन लाख से ज्यादा वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 12:54PM | Updated Date: Oct 21 2017 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की प्रमुख दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने धनतेरस वाले दिन कमाल कर दिया। इस दिन कंपनी ने 3 लाख से भी ज्यादा मोटरसाइकल्स और स्कूटर्स बेचे, जो कि अपने आप में एक रेकॉर्ड है। दुनिया की किसी भी ऑटो कंपनी का यह अब तक बिक्री का सबसे बड़ा रेकॉर्ड है। हीरो मोटोकॉर्प ने यह ऑफिशल तौर पर यह जानकारी दी। हीरो की मानें तो कंपनी ने सितंबर में रेकॉर्ड 7 लाख दुपहिया वाहन बेचे, जो कि किसी भी कंपनी की सर्वाधिक मासिक सेल्स है। इतना ही नहीं, हीरो ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20 लाख से भी ज्यादा दुपहिया वाहन बेचने का भी रेकॉर्ड बनाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »