19 Mar 2024, 09:07:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति ने नई सियाज-एस कार हुई लाँच, फीचर्स है लाजवाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 12:09AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लि. ने शनिवार को प्रीमियम मिड साइज सेडान सियाज के स्पोर्ट्स वेरिएंट सियाज-एस को लाँच किया। सियाज-एस स्पोर्टी एक्सटीरियर और शानदा इंटीरियर के साथ आती है। यह तीन आकर्षक रंगों सैगरिया रेड, प्रीमियम सिल्वर और पर्ल स्रो में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। सियाज निर्धारित समय से पहले मारुति सुजूकी की ओर 11वां बीएस 6 मानक का मॉडल है। कंपनी का यह नया वाहन कोआर्डिनेटेड डार्क फिनिश के साथ बेहतरीन स्पोर्टी लुक देता है। कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस नयी पेशकश पर कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि 2014 में अपने लाँच के बाद से सियाज सबसे लोकप्रिय मिड-साइज सेडान रही है और इसने लगातार वृद्धि दर्ज की है। सियाज अपने सेगमेन्ट में 29 फीसदी के रिकार्ड वृद्धि के साथ 2.7 लाख से अधिक ग्राहकों का यह पसंदीदा वाहन बना है। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि कंपनी के नये वाहन सियाज एस को ग्राहक खूब पसंद करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »