19 Mar 2024, 12:49:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Icona ने पेश की Nucleus Concept की ड्राइवरलेस कार, जानिए इसके बारे में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:25AM | Updated Date: Jan 25 2020 2:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्ली। आइकोना डिज़ाइन ग्रुप भारतीय बाजार में प्रवेश करने की तैयारियों के साथ अगले महीने हो रहे दिल्ली ऑटो एक्सपो में ड्राइवरलेस वाहन आइकोना न्युक्लियस कांसेप्ट मॉडल पेश करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि आइकोना इस एक्सपो को भारत में कदम रखने का बड़ा अवसर मानती है जो एक नया और उभरता बाजार है। उसके डिजाइन में इटली की तकनीक है। न्युक्लियस पूर्णत: ऑटोनोमस ड्राइविंग लेवेल पांच के साथ दो पीढ़ी आगे की कार है।
 
वाहन के अंदर ड्राइवर नहीं होने का अर्थ न केवल स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड का नहीं होना है बल्कि मोबाइल लीविंग स्पेस का अहसास भी है जिसमें सड़क नहीं बल्कि मंजिल पर पहुंचने पर नजर होगी। ऑटो एक्सपो में भागीदारी पर आइकोना के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेरिसियो गीगी गॉडियो ने कहा कि भारत एक उभरता बाजार है जिसमें डिज़ाइन की असीम संभावनाएं हैं। इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उनकी कंपनी का महत्वपूर्ण स्थान होगा।
\
इसमें पुराने और नए निर्माता सभी की भागीदारी होगी। उन्होंने कांसेप्ट वाहन का उल्लेख करते हुये कहा कि तकनीक का दिखना नहीं बल्कि इसका अहसास महत्वपूर्ण है। इसलिए कंपनी का टैग लाइन ‘लेस इज मोर’ है। आइकोना ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार क्रांति से जुड़ने का अवसर है। यह तकनीक थर्मोइंजन की तुलना में बहुत अधिक सुविधाजनक है। इसके परिणामस्वरूप कार डिज़ाइन का एक नया बुनियादी नजरिया सामने आया है। 21 देशों के लोगों के रचनात्मक सहयोग से न्युक्लियस जैसे आइकन विकसित किए गए हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »