29 Mar 2024, 14:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज लॉन्च होगा बजाज का चेतक, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:19PM | Updated Date: Jan 14 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर आज लॉन्च होगा। एक अनुमान लगाया जा रहा है कि इको वेरिएंट की कीमत 90 हजार रुपये और स्पोर्ट वेरिएंट की कीमत 1.5 लाख रुपये हो सकती है। चेतक इलेक्ट्रिक को सबसे पहले पुणे में बेचा जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु और फिर अन्य महानगरों में यह स्कूटर उपलब्ध होगा। बता दें बजाज टूव्हीलर ने चेतक का प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया था. चेतक स्कूटर पहली बार साल 1972 में लॉन्च हुआ था। पिछले कुछ सालों में बजाज का पूरा फोकस बाइक्स बनाने पर था, लेकिन अब एक बार फिर कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्कूटर की दुनिया में वापसी कर रही है।

फीचर्स- रेट्रो लुक वाले इस स्कूटर में मल्टी-स्पोक अलॉय वील्ज, शानदार स्विचगियर, फुल-एलईडी लाइटिंग, कर्वी बॉडीवर्क, और डिजिटल कंसोल हैं। मिरर्स, साइड स्टैंड और फुट पेग्स जैसी जगहों पर हाई क्वॉलिटी मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है। स्कूटर की सीट पर कंट्रास्ट स्टिचिंग है और अगर ओवरऑल लुक की बारे करें तों यह काफी प्रीमियम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »