29 Mar 2024, 04:11:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत आ रही हैं दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 3:30PM | Updated Date: Jan 5 2020 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता ग्रेट वाल मोटर भारत मे अपनी इलेक्ट्रिक कार ORA R1 लाने की तैयारी में है। यह दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हैं। इसकी कीमत 8.6 हजार डॉलर से 11 हजार डॉलर (करीब 6.2 लाख से 8 लाख रुपये) हैं। GWM ने अपने इंडियन ट्विटर पेज पर इस कार के फीचर को प्रदर्शित किया हैं। फरवरी में होने वाली ऑटो एक्सपो में कम्पनी इस कार को प्रदर्शित करेंगी। इस कार का एक बार चार्ज करने के बाद यह 350 किलोमीटर का माइलेज देगी।
 
इसे 35KW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की प्राइज भारतीय बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक कारो की प्राइज से सस्ती हैं। इसलिये ऐसा माना जा रहा हैं कि ये कार भारतीय बाजार में धमाल मचा सकती हैं। GWM कम्पनी ने भारत मे अपनी एंट्री का ऐलान सोशल मीडिया के जरिये किया हैं।ट्विटर पेज पर कम्पनी ने अपने नमस्ते इंडिया टाइटल से एक टीजर वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में एक एसयूवी की आउटलाइन भी दिख रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »