नई दिल्ली। भारत में रॉयल एनफील्ड अपनी परर्फोमेंस बाइक के लिए मशहूर है। रॉयल एनफील्ड जल्द ही पेश कर रही नई बाइक- रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई पेशकश के लिए 'हंटर' नाम रजिस्टर कराया है। यानी कंपनी इस नाम से एक नई बाइक पेश कर सकती है। इस बाइक के बारे में सटीक डिटेल्स तो अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि यह एक 250cc बाइक हो सकती है। इसकी वजह है कि कई सालों से ऐसी खबरें हैं कि रॉयल एनफील्ड एक नए 250cc इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है।
लिहाजा संभावना है कि नई पेशकश इसी पर बेस्ड हो। जानकारी दें कि यह भी संभव है कि कंपनी हंटर नाम हिमालयन बाइक के कम क्षमता वाले वर्जन को दे। चूंकि हंटर को अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया जाएगा, इसलिए इसमें बेहद ज्यादा फैन्सी फीचर्स उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वहीं परंपरागत रॉयल एनफील्ड बाइक की तरह इसके फ्रंट में भी राउंडेड हैलोजन हैडलैंप मिल सकती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक एनालॉग यूनिट होगी, जो जरूरी सूचनाएं डिस्प्ले करेगा। फलिहाल रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक बुलेट 350X है।
जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। नई बाइक की कीमत हो सकता है कि 1 लाख रुपये के करीब रही। अगर ऐसा हुआ तो इस बाइक की जबर्दस्त बिक्री होने का अनुमान है। दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी महिलाओं और नए यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर भी नई स्लीम बाइक पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती बाइक हो सकती है। जिसे कंपनी 2020 की पहली तिमाही में पेश कर सकती है, फिलहाल इस बाइक को ग्लोबली (J1C) कोडनेम दिया गया है।