19 Apr 2024, 05:33:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर - ब्रेकडाउन होने पर भी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 11:31AM | Updated Date: Dec 24 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की भारतीय इकाई Benling India Energy And Technology Pvt. Ltd. (बेनलिंग इंडिया एनर्जी एंड टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड) ने भारत में नया electric scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) Aura (ऑरा) लॉन्च किया है। कंपनी के बताया कि ऑरा अगले साल 2020 की पहली तिमाही में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
 
इससे पहले कंपनी तीन लो स्पीड मॉडल लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने कहा कि यह स्कूटर अगले साल की पहली तिमाही से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह स्कूटर दिल्ली में चल रहे EV Expo में लॉन्च किया गया। इस स्कूटर में ब्रेकडाउन स्मार्ट असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। इस फीचर के जरिए ब्रेकडाउन की स्थिति में स्कूटर रिस्टार्ट हो जाता है और रन करता रहता है। Benling Aura में 2500 BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और 72V/40Ah डिटैचेबल लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 120KM की दूरी तय कर सकती है। डिटैचेबल बैटरी चार्ज होन में 4 घंटे का वक्त लेती है। स्कूटर की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।
 
यह स्कूटर रिमोट की-लेस सिस्टम के साथ आता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है। बेनलिंग का यह स्कूटर एंटी थेफ्ट अलार्म और एडिशनल रियर वील इंटिग्रेटेड लॉकिंग सिस्टम के साथ आता है। ऑरा कंपनी का पहला हाई स्पीड स्कूटर है। इससे पहले बेनलिंग तीन लो स्पीड मॉडल्स Kriti, Icon और Falcon भारत में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इसी साल भारत में अपने ऑपरेशंस शुरू किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »