28 Mar 2024, 16:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए बेस्ट है TVS की यह सस्ती बाइक, कीमत मात्र....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2019 10:37AM | Updated Date: Dec 23 2019 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारत में टीवीएस की अपाचे आरटीआर 200 4वी बाइक काफी पसंद की जाती है। इस बाइक को खास तौर पर इसके आकर्षक लुक के लिए जाना जाता है। हाल ही में इस बाइक के बीएस-6 मॉडल को कंपनी ने 1.24 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। 

इस बाइक में 199 सीसी का इंजन देखने को मिलता है जो अधिकतम 20.2 बीएचपी का पावर 16.8 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। इस बाइक में इंजन संचालन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलते है। 18 इंच के एलाय व्हील के साथ यह बाइक ट्यूबलेस टायर से लैस है। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल एबीएस देखने को मिलते है।

यह बाइक स्मार्ट कनेक्ट तकनीक से भी लैस है। इस तकनीक के साथ आप अपने स्मार्टफोन को इस बाइक के कंसोल से जोड़ सकते है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी बाइक 45 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान कर पाने में सक्षम है। भारत में इस बाइक का मुकाबला मुख्य रूप से हीरो एक्सट्रीम 200 आर और पल्सर एनएस 200 से होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »