19 Apr 2024, 18:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्‍च हुई होंडा की सबसे सस्‍ती बाइक, कीमत है मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 1:14PM | Updated Date: Nov 18 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई होंडा SP 125 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 72,900 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। इस बाइक का यह नया अवतार बीएस 6 इंजन से लैस है। इसके साथ ही कंपनी ने बाइक के लुक में भी काफी बदलाव किया है। अब यह बाइक अपने सेगमेंट की मुख्य प्रतिद्वंद्वी हीरो ग्लैमर 125 से कई गुना बेहतरीन और स्टाइलिश नजर आती है।
 
 नई होंडा SP 125 भारत में कंपनी की दूसरी टू-व्हीलर है जो BS6 मानकों वाली होंडा एक्टिवा 125 के बाद लॉन्च की गई है, लेकिन ये देश में कंपनी की पहली BS6 मोटरसाइकल है। नई होंडा SP 125 में 124cc का फ्यूल-इंजैक्टेड इंजन दिया गया है और बाइक बहुत सारे नए फीचर्स के साथ लॉन्च की गई है। ये बाइक आकार में थेड़ी बड़ी होने के साथ पावर के मामले में भी दमदार हुई है।
 
नई होंडा CB शाइन SP BS6 में आईडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, इंजन इन्हेबिटर जिससे साइड स्टैंड लगा होने पर चालक बाइक स्टार्ट ही ना कर सके और सायलेंट ACG स्टार्टर मोटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में सैगमेंट का पहला इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच दिया गया है। बाइक के साथ नया इंस्ट्रुमेंट पेनल दिया गया है जो ट्रिप मीटर्स, एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी और फ्यूल एफिशिएंसी फिगर के साथ गियर पोज़िशन इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर के साथ आता है। बता दें कि होंडा CB शाइन ना सिर्फ भारत की, बल्की दुनियाभर में सबसे ज़्यादा बिकने वाली 125सीसी मोटरसाइकल है।
 
यह बाइक टेलेसकॉपिक फ्रंट सस्पेंशन से लैस है। होंडा ने इस बाइक में अब बेहद खूबसूरत दिखने वाले अल्प्य व्हील दिए हैं जिनका डिज़ाइन बेहद शानदार है। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही यह बाइक सीबीएस तकनीक से भी लैस है। जो दोनों ब्रेकों को एक साथ लगाने का काम करते है। भारत में नई होंडा शाइन बाइक की कीमत 72,900 रुपये से 77,100 रुपये के बीच है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »