29 Mar 2024, 03:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च होने जा रही है Audi की ये धमाकेदार कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:38PM | Updated Date: Nov 12 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Audi इंडिया भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी इस नई कूपे-एसयूवी को भारत में 15 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 2025 तक भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी ने सप्ताहांत से ही इस वाहन के लिए आर्डर लेने शुरू कर दिए है।
 
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन के मुताबिक पिछले कुछ महीने से हम भारत के लिए ‘रणनीति 2025’ बना रहे हैं। क्यू 8 (Audi Q8) इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पूछे जाने पर कि नयी आडी क्यू8 कब पेश की जाएगी, उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को। उन्होंने कहा कि भारत चरण छह (बीएस-छह) अनुकूल श्रेणी की कारों में यह हमारी अगली पेशकश होगी। कुछ सप्ताह पहले कंपनी ने इसी श्रेणी में ए6 कार उतारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »