29 Mar 2024, 00:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई ट्रोनो बाइक जो चलती है बिना पेट्रोल के, कीमत सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:22PM | Updated Date: Nov 10 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई‍ दिल्‍ली। देश मे बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। तो ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने के लिए बाइक कंपनियों के साथ नए स्टार्टअप भी इस क्षेत्र में अपना कदम बढ़ा रहे है। ऐसे ही पुणे का एक स्टार्टअप रोवेट मोबिलिटी ने अपने नए इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च किया है। इस बाइक का नाम ट्रोनो है। जो कि एक इलेक्ट्रिक बाइक है। इस बाइक की सबसे बड़ी खास बात इसका शानदार डिज़ाइन है। इस बाइक के साथ कंपनी ने अपने चार इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किए है। लेकिन इस पोस्ट में आज हम आपको इसी बाइक की खासियतों से रूबरू करवाने वाले है।
 
इस बाइक की कीमत भारत में 1.55 लाख रुपये से शुरू होगी। इस बाइक में 3000 वाट का एक पावरफुल मोटर लगाया गया है। यह मोटर इस बाइक को अधिकतम 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकता है। अगर आप इस बाइक को 45 किमी/घंटे की रफ्तार से चलाते है। तो यह बाइक 100 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। यह बाइक फुल एलईडी लाइट से लैस है। इस बाइक में कई तरह के बैटरी विकल्प देखने को मिलेंगे। जिसमे एक विकल्प क्लिक बैटरी का है। इस बैटरी को आप कंपनी के फास्ट चार्जर से मात्र 12 मिनट में चार्ज कर सकते है। टेलेसकॉपिक फ्रंट और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस यह बाइक फ्रंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक से लैस है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »