20 Apr 2024, 05:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सात माह बाद त्योहारी महीने अक्टूबर में बढ़ी Maruti Suzuki की बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 2:13PM | Updated Date: Nov 1 2019 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्योहारों का महीना अक्टूबर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए रौनक लेकर आया। देश की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की सात माह में पहली बार घरेलू बाजार में बिक्री बढ़ी है। कंपनी की यात्री कार बिक्री अक्टूबर में 4.4 प्रतिशत बढ़कर एक लाख छह हजार दो वाहन रही। कंपनी ने शुक्रवार को अक्टूबर माह की बिक्री के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार एक श्रेणी की कम्पैक्ट कारों की बिक्री में 15.9 प्रतिशत का उछाल आया।
 
इस वर्ग में मारुति के न्यू वैग्न आर , सेलिरियो, इग्निस , स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर माडल हैं। कंपनी की पिछले साल अक्टूबर में इन माडलों की बिक्री 64 हजार 789 रही थी जो इस वर्ष 75 हजार 94 पर पहुंच गई। ए वर्ग की मिनी कारों जिसमें कंपनी के अल्टो, एस प्रेसो और पुरानी वैग्न आर शामिल हैं। इनकी बिक्री 13.1 प्रतिशत घटकर 32 हजार 835 से 28537 वाहन रह गई। मिड साइज में सियाज की बिक्री में 39.1 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई और इस मॉडल की बिक्री 3892 से घटकर 2371 रह गई।
 
पिछले साल कंपनी की यात्री कार बिक्री एक लाख एक हजार 516 रही थी जो इस वर्ष 4.4 प्रतिशत बढ़कर एक लाख छह हजार दो पर पहुंच गई। उपयोगी वाहन जिप्सी, आर्टिगा, एक्सएल..6, विटारा ब्रेजा और एस.क्रास की बिक्री 11.3 प्रतिशत बढ़कर 20764 से 23108 वाहन रही। वैन वर्ग में ओमैनी और इको की बिक्री 26.8 प्रतिशत घटकर 13668 से 10011 वाहन रही। इस प्रकार कंपनी की घरेलू बाजार में कुल यात्री कारों की बिक्री 2.3 प्रतिशत बढ़कर एक लाख 35 हजार 948 से एक लाख 39 हजार 121 वाहन रही।
 
हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 12.9 प्रतिशत बढ़कर 2152 से 2429 पर पहुंच गई। इसे मिलाकर घरेलू बाजार की कुल बिक्री ढाई प्रतिशत बढ़कर एक लाख 38 हजार 100 से एक लाख 41 हजार 550 वाहन रही। ओईएम को मिलाकर कंपनी की कुल घरेलू बिक्री साढ़े चार प्रतिशत बढ़कर 138100 से 144277 वाहन पर पहुंच गई। अक्टूबर में निर्यात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 8666 से 9158 वाहन रहा। इस प्रकार कंपनी की अक्टूबर में कुल बिक्री साढ़े चार प्रतिशत बढ़कर पहले की इसी अवधि के एक लाख 46 हजार 766 से एक लाख 53 हजार 435 वाहन हो गई।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »