28 Mar 2024, 16:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ऑडी ने भारत में लॉन्च की ये शानदार कार - फीचर्स है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 11:55AM | Updated Date: Oct 30 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कम्पनी ऑडी ने नई A6 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ऑडी A6 के नए जनरेशन मॉडल की कीमत 54.20 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। इस कार को सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध करवायाजाएगा। लॉन्च इवेंट के दौरान ऑडी इंडिया के हैड बलबीर सिंह ढिल्लों व क्रिकेटर विराट कोहली मौजूद रहे।
 
पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Audi A6 में 2.0 लीटर काTFSI इंजन BS-VI कंप्लेंट इंजन दिया गया है जो कि 5000-6000 Rpm पर 180kW की पावर और 1600-4500 Rpm पर 142 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात करें तो इंजन को 7 स्पीड S ट्रॉनिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
 
Audi A6 की लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, ऑडी इंडिया के हैड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा नई Audi A6 के लॉन्च के साथ, हम सक्सेस फुल साइज सेडान का 8वां जेनरेशन मॉडल पेश कर रहे हैं जो सेगमेंट में खूबियों से लैस है। नई ऑडी A6 लग्जरी और टेक्नोलॉजी की फील्ड में सबसे खास है और देश में कंपनी की पहले BS-VI कंप्लेंट वाली कार भी है।
 
बात चाहे डिजिटलाइजेशन, कंफर्ट या स्पोर्टीनेस की हो- लग्जरी क्लास में नई ऑडी A6 एक शानदार सेडान है और हमें पूरा भरोसा है कि यह भारत में हमारे सबसे अच्छे मॉडल में से एक होगी। उन्होंने आगे कहा कि नई ऑडी ए 6 एक ऐसी कार है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी जो इसे ड्राइव करना चाहते हैं। इसमें रियर और फ्रंट में आराम दायक सीटें दी गई हैं, जिसके साथ कई गैजेट दिए गए हैं। नई ऑडी A6 के लॉन्च और 2020 में अन्य लॉन्च के साथ हम भारत में अपनी कारों को बढ़ाना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »