19 Mar 2024, 11:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति ने महंगी की अपनी ये कारें, बढ़ाए इतने दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:01PM | Updated Date: Oct 19 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीवाली से पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने इको रेंज की गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नवीनतम दुर्घटना नियमों का पालन करने के लिए मॉडल का उन्नयन किये जाने के कारण ईको रेंज की गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने कहा कि इस मॉडल की कीमत अब दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 3.61 लाख रुपए से 6.61 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच होगी। एमएसआई ने एक नियामकीय सूचना में कहा, इको अब नवीनतम नियामक मानदंडों के अनुसार 'क्रैश कम्पलायंट' है। इसके परिणामस्वरूप इको के सभी संस्करणों में मूल्य वृद्धि होगी। इन मॉडलों के लिए नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »