20 Apr 2024, 00:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मात्र 70 हजार रुपए में मिल रही रॉयल एनफील्‍ड की बुलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 11:37AM | Updated Date: Oct 11 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की जानी-मानी प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन को देखते हुए ग्राहकों को खास ऑफर की पेशकश कर रही है। आपको बात दें कि रॉयल एनफील्ड ने डीजल इंजन वाली बुलेट भी लॉन्च की है, जिसे कंपनी ने साल 2000 में ही बंद कर दिया था। इस बाइक का नाम टॉरस है जो कि बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली डीजल मोटरसाइकिल है। सबसे खास बात टॉरस अपने सेगमेंट में माइलेज का किंग मानी जाती थी, लेकिन अब बाजार में कुछ ही मौजूद हैं जो बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
 
1997 की रॉयल एनफील्‍ड Taurus हरियाणा के तोहना में बिक्री के लिए मौजूद है। वर्तमान में इस बाइक की कीमत 54,000 रुपये है। 1980 की रॉयल एनफील्‍ड बुलेट डीजल तमिलनाडू के पोलाची में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बाइक के फ्यूल टैंक पर कोई लोगो नहीं है। इस बाइक की कीमत 67,000 रुपए है। बाइक का इंजन भी अच्छी कंडीशन में बताया जा रहा है। 1975 की रॉयल एनफील्ड डीजल वेरियंट बिक्री के लिए तमिलनाडू में उपस्थित है। इस बाइक को ब्राइट ग्रीन कलर में कस्टमाइज़ किया गया है। इसकी कीमत 75000 रुपए है। 
 
बाइक के फ्यूल टैंक पर भी 1975 लिखा हुआ है, जिससे यह पता चलता है कि यह 1975 में खरीदी गयी है। 1986 रॉयल एनफील्ड बुलेट डीजल बाइक कर्नाटक के नरुकोम्बु में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ओडोमीटर के मुताबिक यह सिर्फ 80,000 किमी चली है। इस बाइक पर डेजर्ट ब्राउन कलर और सीटों के साथ फ्रंट सस्पेंशन पर रेड हाइलाइट्स दी गई है। इसकी कीमत 70,000 रुपए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »