29 Mar 2024, 15:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आर्थिक मंदी : ऑटो कंपनी Ashok Leyland में 15 दिन नो वर्क डेज का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:25PM | Updated Date: Oct 5 2019 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में आर्थिक मंदी का दौर थमने का नाम नही ले रहा है जिसमें सबसे ज्यादा ऑटो मोबाइल सेक्टर को प्रभावित माना जा रहा है। हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख फर्म अशोक लेलैंड ने सितंबर में भी अपने प्लांट्स 5 से 18 दिन तकबंद रखने का ऐलान किया था। हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख फर्म भारी वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने प्लांट्स में नो वर्क डेज का ऐलान कर दिया है। वाहन क्षेत्र में सुस्ती देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गा है। प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने कहा कि वह अपने उत्पादन को बाजार की मांग के साथ समायोजित करने के लिए अपने विभिन्न संयंत्रों में विनिर्माण कार्य को इस महीने 15 दिनों तक निलंबित रखेगी। हिंदुजा की इस प्रमुख कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा, हम अपने उत्पादन को बिक्री के अनुरूप बनाने के लिए, विभिन्न स्थानों पर कंपनी के संयंत्र अक्टूबर के महीने में 2-15 दिनों तक उत्पादन का काम नहीं होगा।
 
घरेलू वाहन उद्योग में मंदी के कारण कई कंपिनयां उत्पादन कम करने को बाध्य हुई हैं। सितंबर माह में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 57 फीसदी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के सितंबर माह में कुल 7,851 वाहन बिके। पिछले साल इसी माह में यह बिक्री 18078 थी। जिन वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है उनमें मध्यम से लेकर के भारी वाहन शामिल हैं। छोटे कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी 24 फीसदी गिर गई है। सितंबर माह में भी कंपनी ने अपने पांच प्लांट को बंद कर दिया था। एन्नोर प्लांट 16 दिन के लिए, होसूर पांच दिन के लिए, अलवर और भंडारा प्लांट 10 दिन के लिए और पंतनगर प्लांट नौ दिन के लिए बंद रहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »