19 Apr 2024, 07:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति की सबसे सस्ती SUV जल्‍द होगी लॉन्‍च - जानें फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 3:29PM | Updated Date: Sep 26 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक के बाद एक नई-नई  गाड़ियां लॉन्च कर रही है।  त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है ऐसे में मारुति अपनी सबसे सस्ती एसयूवी S-Presso लॉन्च करने जा रही है। मारुति इस गाड़ी को 30 सितंबर को लॉन्च करेगी। मारुति ने इस गाड़ी का एस-प्रेसो का स्केच जारी किया है। ये गाड़ी मार्किट में उतरने के बाद रेनो क्विड, हुंडई सेंट्रो, टाटा टियागो जैसी कार को टक्कर देगी। गाड़ी का जो लुक सामने आया है उसमें ग्रिल ब्रेजा विटारा की तरह दिख रहा है।
 
कंपनी ने इसका डिजाइन भारत और वैश्विक बाजार दोनों को ध्यान में रखकर बनाया है। SUV में BS6 मानक वाला इंजन मिलेगा, जो K10 में इस्तेमाल हो रहा है। कंपनी इसे चार वेरिएंट (Std, LXi, VXi और VXi+) के साथ बाजार में उतार रही है। मारुति सुजुकी S-Presso में 1।0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसका पावर 68hp और टॉर्क 90Nm होगा। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में आएगी। मारुति इसमें CNG मॉडल भी ऑफर कर सकती है। मारुति की इस छोटी एसयूवी 24।07kpl माइलेज दे सकती है। मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 4 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »