24 Apr 2024, 04:07:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक लाख 35 हजार की साइकिल हुई लॉन्च - 1 चार्ज में चलेगी 60-70KM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 11:37AM | Updated Date: Sep 19 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर साइकिल निर्माता हीरो और मोटर कंपनी यामाहा पहली बार मिलकर इलेक्ट्रिक साइकिल बाजार में लाएं है। वैसे तो ये साइकिल कई मायनों में खास है। मगर जब इसकी कीमत सुनेगें तो आपके होश उड़ जाएंगे। HERO CYCLE ने बैटरी से चलने वाली साइकिल EC X20 को लॉन्च की है। HERO CYCLE ने इसे YAMAHA के साथ मिलकर बनाया है। ये साइकिल एक चार्ज से 60 से 70 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ई-साइकिल की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपए रखी गई है।
 
बाजार में मिलने वाले दूसरे इलेक्ट्रिक साइकिल के मुकाबले इस साइकिल में बैटरी से संचालित मोटरसाइकिल के पिछले नहीं बल्कि टाइटल वाले हिस्से में स्थित है। जाहिर है यह रिट्रीट साइकिल है तो इसे पेडल मारकर भी चलाया जा सकता है और बैट्री से संचालित मोटर के जरिए भी सड़क पर इसे दौड़ाया जा सकता है। Hero और यामाहा की इस नई साइकिल के आधुनिक गियर साइकिल का फ्रेम समेत कई खूबियां इसे बेहद आधुनिक बनाती हैं। लेकिन इसकी कीमत सुनकर बहुत सारे लोग अपनी जेब टटोलेंगे। ऐसा नहीं है कि यह साइकिल बाजार में सबसे महंगी है बल्कि साइकल पसंद अमीरों के लिए बाजार में 5 से 6 लाख रुपए तक की साइकिल भी मौजूद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »