29 Mar 2024, 01:27:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

19,720 रुपए में घर ले जाएं ये धमाकेदार कार, बस करें ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 11:42AM | Updated Date: Sep 14 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने मंदी के बीच कार की बिक्री का नया विकल्प पेश किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सेल्फ ड्राइव कार रेंटल कंपनी Revv के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी रिटेल बायर्स को गाड़ियां उपलब्ध करा सकती है।
 
बता दे की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत आप हर महीने 19,720 रुपये देकर महिंद्रा की गाड़ी अपने नाम करवा सकते हैं। पहले चरण में यह सर्विस सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगी। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ और अहमदाबाद शामिल हैं। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत आप महिंद्रा की KUV100, XUV500, XUV300, Scorpio, TUV300, Marazzo या Alturas G4 को घर ला सकते हैं।
 
महिंद्रा ने यह सर्विस शुरू करने का फैसला Revv कंपनी के साथ लिया है। कंपनी का कहना है कि सब्सक्रिप्शन सर्विस का मकसद यह है कि बिना डाउन पेमेंट दिए ग्राहक आसानी से महिंद्रा की गाड़ी के मालिक बन सकें। और साथ ही गाड़ी खरीदने वाला व्यक्ति अपनी मनन पसंद की गाडी खरीद सकता है।
 
इस सर्विस के तहत महिंद्रा की नई कार को 1-4 साल तक के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर आपको कार लौटानी होगी, यानी आप इसे बेच नहीं सकते हैं लेकिन अगर आप यह गाडी हमेशा के लिए अपने नाम करना चाहते है तो उस कार को कंपनी की ओर से पहले से तय कीमत पर खरीद सकते हैं। महिंद्रा की कार का सब्सक्रिप्शन ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके लिए mahindrasyouv.com/mahindra-subscription या revv.co.in/mahindra-subscription पर जाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »