18 Apr 2024, 22:14:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यामहा मोटर का चेन्नई संयंत्र की यूनियन के साथ तीन वर्ष का वेतन समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 3:03PM | Updated Date: Sep 12 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को यहां स्थित फैक्ट्री की कर्मचारी यूनियन के साथ तीन वर्ष का वेतन समझौता किया। यह समझौता इस वर्ष एक अप्रैल से लागू माना जायेगा । समझौते पर प्रबंधन के साथ कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता मार्च 2022 तक प्रभावी रहेगा। ओरागडम औद्योगिक क्षेत्र में पिछले साल व्यापक स्तर पर श्रमिक अशांति के बाद आईवाईएम के प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बेहतर संचार के लिए कई कदम उठाए थे और सुनिश्चित किया था कि उनकी चिंताओं पर नियमित रुप से वार्तालाप होगा। समझौता चेन्नई संयंत्र के सभी नियमित कर्मचारियों पर लागू होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »