20 Apr 2024, 05:37:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति का नवरात्रि ऑफर - इन गाड़ियों पर दे रही भारी डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 1:27PM | Updated Date: Sep 4 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजकी ने प्री-नवरात्रि ऑफर लॉन्‍च किया है। इस ऑफर में मारुति सुजकी अपनी गाड़ियों पर भारी  डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं मारुति अपनी कौन-कौन सी गाड़ियों पर डिस्काउंट दे रही है। 
 
Alto 800 
मारुति की सबसे छोटी कार Alto पर 65,000 तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। ये छूट ऑल्टो के पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही मॉडल्स पर मिल रही है। इसमें आपको 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार रुपए के एडिशनल बेनेफिट्स मिल रहे हैं।
 
ऑल्टो K10
ऑल्टो K10 के भी पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर आप 65000 रुपए तक की बजत कर सकते हैं। इस कार पर आपको 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार रुपए के एडिशनल बेनेफिट्स मिल रहे हैं।
 
मारुति Eeco 
मारुति की Eeco 5-सीटर पर 40 हजार और 7-सीटर पर 50 हजार रुपए की छूट मिल रही है. 5-सीटर और 7-सीटर पर क्रमश: 15 हजार और 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार रुपए के एडिशनल डिस्काउंट मिल रहे हैं।
 
वैगनआर
BS6 की वाली न्यू जनरेशन WagonR पर 25 हजार रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार पर आपको 20 हजार रुपए के एक्सचेंज बोनस के साथ 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
 
सिलेरियो 
सिलेरियो के पेट्रोल-सीएनजी वेरिएंट पर भी ऑल्टो और ऑल्टो k10 के जैसे 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार रुपए के एडिशनल बेनेफिट्स मिल रहे हैं.
 
स्विफ्ट और डिजायर 
कंपनी स्विफ्ट और डिजायर के अलग-अलग वेरिएंट्स पर कई तरह की छूट दे रही है। स्विफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 25,000 कैश + 20,000 एक्सचेंज बोनस + 5,000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे ही डिजायर पेट्रोल पर 30,000 कैश + 20,000 एक्सचेंज बोनस + 5,000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
 
ब्रैजा 
मारुति अपनी कॉम्पैक्ट SUV ब्रैजा के सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट्स के साथ एक लाख रुपए तक बेनेफिट्स दे रही है। ब्रैजा पर 50 हजार रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ 5 साल की वॉरंटी मिल रही है। साथ ही इस कार पर आपको 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »