29 Mar 2024, 00:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई ये शानदार बाइक - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 3:23PM | Updated Date: Aug 29 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। काइनेटिक की स्वामित्व वाली Motoroyale Kinetic ने भारत में MV Agusta Turismo Veloce 800 एडवेंचर टूअरर मटोरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। ये MV अगुस्ता की पहली ऐडवेंचर टूरर मोटरसाइकल है और ये नवी मुंबई में काइनेटिक के पहले शोरूम के उद्घाटन पर लॉन्च की गई है।
 
ग्लोबल लेवल पर बाइक चार वेरिएंट्स - टेरिज़्मो वेलोस 800, टेरिज़्मो वेलोस 800 लुसो, टेरिज़्मो वेलोस 800 लुसो SCS और टेरिज़्मो वेलोस 800 RC SCS में पेश किया है। हालांकि भारत में कंपनी ने इस मोटरसाइकल के सिर्फ एक्सएक्स वेरिएंट को लॉन्च किया है और नई MV अगुस्ता टेरिज़्मो वेलोस 800 का मुकाबला ट्रायम्फ टाइगर 800 और डुकाटी मल्टीस्ट्रैडा 950 से होने वाला है।
 
एमवी अगस्ता टूरिज्मो वेलोस 800 की डिजाइन शार्प और अग्रेसिव है। बाइक में टूरिंग विंडस्क्रीन, ट्रिपल पाइप एग्जॉस्ट, एलईडी हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प, हैंडगार्ड में लगे एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। इसकी सीटिंग पोजिशन प्रॉपर अडवेंचर-टूरर स्टाइल वाली है। बाइक में 21.5-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। टूरिज्मो वेलोस 800 मोटरसाइकल रेड और ग्रे कलर में उपलब्ध है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »