25 Apr 2024, 12:54:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Revolt RV 400 आज भारत में लॉन्च, जाने इसके अनोखे फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2019 1:37PM | Updated Date: Aug 28 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Revolt RV 400 की अनुमानित कीमत 80,000 से एक लाख रुपये तक के बीच हो सकती है। इस बाइक की प्री-बुकिंग्स पहले ही शुरू हो चुकी है शुरू हो चुकी। अभी हाल ही में कंपनी ने RV400 को मानेसर प्लांट से रोल आउट किया है। इस प्लांट की सालाना क्षमता 1,20,000 बाइक्स बनाने की है। Revolt RV400 में ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में हैं। Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इसमें 4 प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा यह बाइक 4G LTE सिम से लैस है, जिससे इसके सभी इंटरनेट आधारित फीचर्स काम करते हैं। शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी। Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने में कोई झंझट नहीं है। यह आसानी से चार्ज होती है। आप इसे रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। रिवोल्ट पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »