20 Apr 2024, 03:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रॉयल एनफील्ड ने लॉन्‍च की अपनी सबसे सस्ती Bullet 350X

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 2:35PM | Updated Date: Aug 11 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की दिग्‍गज बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड ने देश में अपनी सस्ती बुलेट को आज लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने अपने व्हीकल लाइनअप को बेहतर करते हुए नई बाइक Bullet 350X को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इसे किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दो वैरिएंट में पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत महज 1.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
 
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 X की (दिल्ली एक्स-शोरूम) कीमत 1.12 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इस बाइक को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें ग्राहकों को किक स्टार्ट तथा इलेक्ट्रिक स्टार्ट का विकल्प मिला है। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा इस बाइक को लॉन्च करने के पीछे का कारण है गिरती हुई बिक्री को रोकना साथ ही नए ग्राहक वर्ग तक पहुँचना। रॉयल एनफील्ड Bullet 350 X बाइक को सिल्वर और सफायर ब्लू रंग में पेश किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »