28 Mar 2024, 17:46:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा लॉन्च करेगी 3-4 नई इलेक्ट्रिक कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 4:22PM | Updated Date: Aug 8 2019 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल की सीरिज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अगले ढाई साल में 3 से 4 इलेक्ट्रिक कार बाजार में लॉन्च की जाएंगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कंपनी की 73वीं सालाना एजीएम में कहा कि ऑटो इंडस्ट्री में 'बड़ा बुनियादी बदलाव' हो रहा है और यह समय उस बदलाव का लाभ उठाने का है।
 
आनंद महिंद्रा ने कहा, 'ई-व्हीकल चलाने का जो लक्ष्य है, वह हासिल किए जाने योग्य है और भारत में ई-व्हीकल का सेंटर बनने की क्षमता है। मैं भारत को ई-व्हीकल के लिए ग्लोबल हब बनाने के लक्ष्य को हासिल होता हुआ देख सकता हूं। उन्होंने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले तीन साल में कुल 18,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »