29 Mar 2024, 14:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज से कार-बाइक खरीदना हुआ सस्ता, होगा इतना फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 1:20PM | Updated Date: Aug 1 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज 1 अगस्‍त है...और आज से कई नियम बदल गए हैं। इन्‍हीं में से एक आज से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता हो गया है। दरअसल, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल ने बैटरी से चलने वाली कार और स्कूटर पर लगने वाली जीएसटी की दर में कटौती की थी। जीएसटी काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर टैक्स की दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई थी। वहीं, चार्जर पर जीएसटी दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी की गई थी। 
 
ये नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। इसके लागू होने के बाद अब कार खरीदना करीब 70 हजार रुपए तक सस्ता हो हो सकता है। अगर आप 10 लाख रुपए तक की इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो 1 अगस्त के बाद आपको इस पर 12 की बजाए 5 फीसद जीएसटी देना होगा, यानी 7 फीसदी की कमी। इसके चलते आपको 70 हजार रुपए की बचत होगी। वहीं मान लीजिए आप 1 लाख रुपए की कीमत वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते हैं तो आपको 7 हजार रुपए कम खर्च करने होंगे।
 
आपको बता दें कि आज कल लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोगों के बढ़ते इंट्रस्ट देखते हुए अब कार और बाइक निर्माता भी जल्द से जल्द अपने इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। मारुति, टाटा, होंडा, हुंडई और बजाज जैसी बड़ी कंपनियों ने ऐलान कर दिया है कि जल्द ही उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियां मार्केट में दिखेंगी। वहीं टाटा तो अगले साल तक चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने जा रहा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »