29 Mar 2024, 21:00:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Honda की इन कारों में आई गड़बड़ी - कंपनी ने वापस मंगाईं 5088 कारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 3:14PM | Updated Date: Jul 30 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार से अपने पुराने मॉडल की जैज, सिटी, सीआर-वी, सिविक और एकॉर्ड की 5,088 कारें वापस मंगाई हैं। कंपनी का कहना है कि इन गाड़ियों में लगे तकाता एयरबैग में कुछ खामियां हैं. जिसे ठीक करने के बाद कार खरीदारों को लौटा दी जाएगी।
 
दरअसल Honda कंपनी ने इन कारों के तकाता ड्राइवर और पैसेंजर फ्रंट एयरबैग्स इनफ्लैटर्स में शिकायत पाई है। कंपनी को ग्लोबल रिकॉल कैंपेन के तहत इन 5,088 कारों के तकाता फ्रंट एयरबैग इनफ्लैटर में शिकायतें मिली थीं। कार मालिक इसके लिए देशभर की होंडा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकाता एयरबैग इनफ्लैटर की दिक्कत केवल होंडा की कारों में ही नहीं आई है, बल्कि दुनियाभर की कई कार कंपनियों को भी इससे परेशानी हुई है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक चाहें तो www.hondacarindia.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »