28 Mar 2024, 20:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईटीएल ने लाँच की सोलिस ट्रैक्टर रेंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 12:23AM | Updated Date: Jul 11 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) ने जापान की कंपनी यनमान एग्रीबिजनेस कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर सोलिस ट्रैक्टर रेंज को भारत में लाँच करने की घोषणा की है। आईटीएल के प्रबंध निदेशक दीपक मित्तल और यनमान होल्डिंग्स कंपनी के निदेशक कैन ओकुयामा ने बुधवार को यहां सोलिस ट्रैक्टर रेंज को लाँच किया। श्री मित्तल ने कहा कि सोलिस का लाँच देश में फार्म मैकेनाइजेशन के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। आईटीएल ने वर्ष 2011 में अपने पहले ट्रैक्टर सोलिस को यूरोप में निर्यात करना शुरू किया था। उसके बाद से सोलिस ने तेजी से वृद्धि की और आठ वर्षों में दुनिया के 120 देशों में सशक्त मौजूदगी बना चुका है। उन्होंने कहा कि यनमार की अत्याधुनिक तकनीको एवं हाईटेक फीचरों से युक्त ये ट्रैक्टर भारत की मिट्टी और जमीनी संरचना के अनुकूल है। इससे पहले पंजाब के होशियारपुर में सिर्फ निर्यात के लिए सोलिस का निर्माण किया जा रहा था लेकिन अब इसे भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलिस और यनमार सीरीज पावरफुल और अत्याधुनिक फीचरों से युक्त है। ये ट्रैक्टर किसानों को अपने पैसे का पूरा मूल्य प्रदान करने में सक्षम है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »