28 Mar 2024, 19:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यहां इतने सस्‍ते मिले रहे हैं होंडा एक्टिवा से लेकर TVS Jupiter

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 2:55PM | Updated Date: Jun 24 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी उनमें से हैं जो अपने लिए एक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपका बजट नया स्कूटर खरीदने की आपको इजाजत नहीं देता है तो बता दें कि अब आपको कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं क्योंकि यहां हम आपके लिए सेकंडहैंड स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं। 
 
जी हां, दरअसल आपको बता दें कि Droom वेबसाइट पर कार्स और बाइक के अलावा आपको सेकंड हैंड स्कूटर्स भी आसानी से मिल जाएंगे। मालूम हो कि वैसे तो Droom पर सेकंड हैंड स्कूटर्स की लम्बी लिस्ट है, कई सारे ऑप्शन आपको यहां मिल जाएंगे जैसे 2013 मॉडल का हीरो प्लेजर आपको सिर्फ 21450 रुपये में मिल जाएगा, यह स्कूटर 15 हजार किलोमीटर चला है। सिर्फ इतना ही नहीं होंडा एक्टिवा का 2013 मॉडल आपको 22425 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा होंडा का Eterno जोकि 2006 का मॉडल है यहां आपको 11700 रुपये में मिल जाएगा।
 
साथ ही साल 2016 का TVS जूपिटर मॉडल आपको 31500 रुपये में मिल जायेगा। ऐसे ही कई सारे ऑप्शन के लिए आप वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहां पर आपकों RC ट्रांसफर की भी दिक्कत नहीं होगी साथ ही EMI की भी सुविधा Droom पर मिल जायेगी। इसके साथ कई अन्य ऑफर्स की भी जानकारी वेससाइट पर दी गई है।
 
यहां ये भी ध्यान रहे अपनी डील फाइनल करने से पहले इस बात का भी ख्याल रखना है जोकि आपके लिए बेहद जरूरी है कि आप जो भी मॉडल फाइनल कर रहे हैं उसे अच्छी तरह से जांचने और परखने के बाद ही उसकी पेमेंट करें। जल्दबाजी दिखाने की किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता नहीं है वरना बैठे बिठाए नुकसान हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »