25 Apr 2024, 17:16:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारूति जल्द लॉन्च करेगी आल्टो से बड़ी कार - जानें ये शानदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 2:05PM | Updated Date: Jun 22 2019 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी एंट्री-लेवल सेगमेंट में सबसे छोटी एसयूवी पर काम कर रही है और कंपनी इसका नाम S-Presso रखेगी। इस बात की जानकारी आउटेल से मिल रही है। यह Maruti Suzuki Future-S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा।
 
जिसे पिछले ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था और कंपनी इसे त्योहारी सीजन तक लॉन्च कर सकती है। यह Alto को रिप्लेस नहीं करेगी, लेकिन इसे एंट्री-लेवल स्पेस में थोड़ा अपमार्केट रखा जा सकता है। S-Presso में कंपनी 1.0 लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन दे सकती है, जो 68PS की पावर और 90Nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह इंजन BSVI मानकों के अनुरूप होगा।
 
कंपनी इसका AMT वर्जन भी उतार सकती है। युवा खरीदारों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें सेगमेंट-लीडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टप्ले स्टूडियो यूनिट दे सकती है, जो नई WagonR में दिया गया था। इसके अलावा इसमें कस्टमाइजेबल डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर विकल्प भी दिया जा सकता है।
 
अनुमानित कीमत 4.5 से 5 लाख रुपये तक हो सकती है।नई छोटी एसयूवी Maruti Suzuki Vitara Brezza के बाद का दूसरा मॉडल होगा जिसे भारतीय ऑटो कंपनी भारत में ही बनाएगी। यह बॉक्सी अनुपात के साथ आएगी और इसमें कॉम्पैक्ट पैकेज के साथ हल्का एसयूवी डिजाइन दिया जाएगा। इसमें बड़े हेडलैंप्स दिए जा सकता हैं और टेल लैंप्स बलेनो वाली दी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी इसमें 13 इंच के व्हील्स दे सकती है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »