26 Apr 2024, 04:15:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई ये शानदार कार - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 1:35PM | Updated Date: Jun 21 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ऑटो बाजार में इसुजु ने डी मैक्स वी क्रॉस फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। हाल ही में इसे बैंगलोर में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था जहां इसके नए अपडेट का खुलासा हुआ था। इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस फेसलिफ्ट को दो ट्रिम साथ उतारा गया है। पहला ट्रिम स्टैंडर्ड वैरिएंट है जिसकी कीमत 15.51 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तथा नया हाई ग्रेड Z वैरिएंट लाया गया है जिसकी कीमत 17.03 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) रखी गई है।
 
इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू कर दी गयी है। इसके डिजाइन में काफी बदलाव लाया गया है, इसमें नई Bi एलईडी हेडलैंप लगाए गए है, फोग लैंप में क्रोम का प्रयोग किया गया है तथा स्पोर्टी रूफ रेल, शर्क फिन एंटीना जोड़े गए है। इसके साथ ही इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस फेसलिफ्ट में बी पिलर को ब्लैक्ड आउट रखा गया है, साथ ही नए 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील लगाए गए है। इसे दो नए रंग विकल्प में सफायर ब्लू व सिल्की पर्ल वाइट में उपलब्ध कराया गया है।
 
कंपनी ने इसमें 7.0 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम तथा की लेस एंट्री की सुविधा दी है। सुरक्षा के लिहाज से इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस फेसलिफ्ट में सप्पड़ सेंसेटिव ऑटो डोर लॉक, फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, हिल डिसेंट कंट्रोल तथा एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए है। इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस फेसलिफ्ट में 2.5 लीटर डीजल इंजन लगाया गया है जो 134 बीएचपी व 320 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। हालांकि इसे बीएस-6 मानकों के अनुसार अपडेट नहीं किया गया है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »