16 Apr 2024, 12:15:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई ये शानदार बाइक - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 12:20PM | Updated Date: Jun 19 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इटली की मशहूर कंपनी एमवी अगस्ता ने भारत में अपनी नई बाइक F3 800 RC को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक केवल ट्रैक वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत F3 800 के मुकाबले 4 लाख रुपये ज्यादा रखा है। इस नई मोटरसाइकिल F3 800 RC के आरसी का मतलब  Reparto Corse है।
 
इस बाइक  में एक रेसिंग किट उपलब्ध कराया गया है, जो स्पेशल ईसीयूवी,एक एससी प्रोजेक्ट एग्जॉस्ट और मिरर कैप्स, ब्रेक/क्लच लिवर्स, एल्यूमीनियम से बने फुटपेग्स और हल्के वजन के साथ आती है। इस बाइक को खरीदने वाले ग्राहक को इसमें फाइबर-ग्लास रियर सीट काउल, एक पैडोक स्टैंड और फ्री ऑफ कॉस्ट बाइक कवर दिया जाएगा। 
 
अगर हम इस नई एमवी अगस्ता ए3 800 आरसी बाइक के इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 798 सीसी का इन-लाइन 3 मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि मैक्सिमम 13,250 आरपीएम पर 151 बीएचपी की पावर और 10,600 आरपीएम पर 88 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे का होना का दावा किया जा रहा है। वहीं सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें राइडर-असिस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे चार राइडिंग मोड्स, 8-स्टेप ट्रैक्शन कंट्रोल और Bosch के एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के  साथ रियर व्हील लिफ्ट मिटिगेशन दिया गया है।
इस नई 2019 एमवी अगस्ता एफ3 800 आरसी में ए3 800 वाला फ्रंट Brembo monobloc 4-piston कैपिलर्स दिया गया है। वहीं इसकेरियर में एक  Brembo two-piston कैपिलर को शामिल किया गया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक को अगस्ता के रेसिंग पोशाक के साथ रेड एलॉय व्हील्स और इटैलियन ट्राइकलर की सौगात दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »