19 Apr 2024, 14:15:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा ने Thar के वेरिएंट का प्रोडक्शन को किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 6:03PM | Updated Date: Jun 14 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में महिंद्रा ने Thar के DI म़ॉडल के प्रोडक्शन को रोकने का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि ये कदम इसलिए लिया गया है क्योंकि अपकमिंग सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से इस म़ॉडल को अपग्रेड करने की लागत ज्यादा आएगी। इसे मौजूदा Thar के प्रोडक्शन को बंद करने का पहला फेज माना जा रहा है।
 
आपको बता दें कि Mahindra Thar बाजार में करीब नौ सालों से है और इस SUV में बहुत कम ही अपडेट देखने को मिलते हैं। कुछ बेसिक फीचर्स इसमें दिए गए थे, वो AC और ABS जैसे थे। यह मॉडल सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही उपलब्ध है। ये SUV 2.5-लीटर DI डीजल इंजन के साथ आती है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। Mahindra Thar DI अब तक रियर व्हील ड्राइव के साथ-साथ 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में मौजूद थी। इस मॉडल में कंफर्ट के कुछ खास फीचर्स नहीं मिलते, यहां तक की इसमें पावर स्टीयरिंग तक नहीं मिलता है।
 
हालांकि, कुछ ग्राहक Thar DI को इसके बेसिक बेयर नेचर और रग्ड परफॉर्मेंस के लिए पसंद करते थे और एक सच ये भी था कि ये टॉप CRDe वेरिएंट की तुलना में काफी सस्ता था। हालांकि, अब अपकमिंग सेफ्टी नॉर्म्स डेडलाइन के चलते इसे बॉय बॉय कहने का समय आ ही गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »