28 Mar 2024, 16:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हार्ले डेविडसन की इस बाइक पर मिल रहा है 1 लाख रु. का डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 5:28PM | Updated Date: Jun 13 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी दमदार बाइक्स के लिए जानी जाने वाली अमेरिकन बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन अपनी अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर को पेश किया है। आपको बता दें कि देश में पिछले महीनों के दौरान ऑटो सेक्टर में आई मंदी की मार कंपनी को इस तरह के डिस्काउंट देने पर मजबूर कर रहा है।
 
इस मंदी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के डीलर्स पर पड़ रहा है। इस मंदी का सबसे बड़ा असर कंपनी के भंडारन पर पड़ा है। कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा से भी अधिक स्टॉक हो चुका है जिसे बाहर निकालने के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश किए जा रहे है।
 
हार्ले-डेविसन कंपनी की गुरुग्राम स्थित डीलरशिप कैपिटल हार्ले-डेलिसन पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस समय डीलर्स द्वारा एंट्री लेवल हार्ले बाइक पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर के तहत स्ट्रीट 750 बाइक 1 लाख रूपये डिस्काउंट के साथ 4.33 लाख रुपये हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ऑफर के बारे में एक ट्विटर यूजर अमित चुघ द्वारा अपडेट किया गया है। यह ऑफर हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750 के स्टॉक खत्म होने तक जारी रखे जाएंगे। बता दें कि यह ऑफर स्ट्रीट 750 के केवल विविड ब्लैक कलर के साथ ही दिया जा रहा है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के पास फिलहाल स्ट्रीट 750 के 2018 और 2019 दोनों मॉडल्स को मिलाकर लिमिटेड स्टॉक है। स्ट्रीट 750 के 2019 मॉडल बाइक पर 64 हजार रुपये तो इसके 2018 मॉडल पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मुहैया कराया जा रहा है। यहां साफ कर दें कि 2018 और 2019 मॉडल स्ट्र्रीट 750 बाइक में ज्यादा अंतर नही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »