25 Apr 2024, 12:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जगुआर लैंड रोवर ने लॉन्‍च की ये शानदार कार - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 4:39PM | Updated Date: Jun 10 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपनी डिस्कवरी एसयूवी का नया डीजल वर्ज़न लॉन्च कर दिया गया है। जगुआर लैंड रोवर ने अपनी डिस्कवरी चार वेरिएंट: एस, एसई, एचएसई और एचएसई लक्ज़री में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 75.18 लाख रुपये तय की गई है। कीमत की बात करें तो यह अपने 3.0-लीटर पेट्रोल और 3.0-लीटर डीजल वर्ज़न से क्रमशः 1.76 लाख रुपये और 13.6 लाख रुपये सस्ती है।
 
कंपनी ने इसमें नया 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया है। यह कंपनी का पहला इंजन है जिसे सिक्वेंशियल टर्बो टेकनोलॉजी से लैस किया गया है। यह नया इंजन 237 पीएस की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह एक 7-सीटर कार है। कंपनी ने इसमें 3.0-लीटर डीजल वर्ज़न वाले फीचर्स पेश किए हैं।
 
इनमें इलेक्ट्रिकली रिक्लाइनिंग सीटें, इंटेलिजेंट सीट फोल्ड, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड थर्ड रो सीट्स, सनरूफ, केबिन एयर आयोनाइज़ेशन, 360° सराउंड कैमरा, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और प्रोटेक्ट व रिमोट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार की ऑफ-रोडिंग क्षमताओं की तो, 2019 लैंड रोवर डिस्कवरी में 34° का अप्रोच एंगल, 27.5° का रैंप एंगल और 30° का डिपार्चर एंगल मिलता है। इसकी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी 900 मीटर और टोइंग कैपेसिटी 3500 किलो है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »