19 Apr 2024, 20:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जॉन डियर कंपनी ने लॉन्च किए ट्रैक्टर के 7 नए मॉडल, जानें कीमत-फ़ीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 1:00PM | Updated Date: Jun 5 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। उपकरणों के क्षेत्र में लीडर और अभिनव उत्पादों व सेवाओं के लिए जाने जाने वाले जॉन डियर ने तकनीक और पावर से संचालित ट्रैक्टर, हार्वेस्टर तथा औजारों की एक नई श्रृंखला पेश की है। आज लॉन्च किए गए ट्रैक्टर और हार्वेस्टर के 7 नए मॉडलों में से 5405 गियर प्रो 63 एचपी ट्रैक्टर एक गेम चेंजर है और कृषि संबंधी कामकाज को और भी बेहतर बनाता है। 
 
इसे खासतौर पर किसानों की तरह-तरह की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। टिल्ट स्टीयरिंग, 12ग्4 टीएसएस ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स कृषि, लोडर, डोजर और ढुलाई सहित कई तरह के काम मुमकिन बनाते हैं। एक एडऑन के रूप में जेडी लिंक (टेलीमैटिक्स) के साथ यह भारतीय किसानों को एक प्रीमियम पेशकश करता है। जॉन डियर ट्रेक्टर 5405 की कीमत 8.50 से 8.80 तक रखी गई है। 
5105 मॉडल भारतीय इतिहास में 40 एचपी श्रेणी में 4 डब्ल्यूडी विकल्प के साथ पहला ट्रैक्टर है। सिंगल और डुअल क्लच, डुअल पीटीओ और एससीवी इसे शुष्क और नम भूमि में अलग-अलग प्रकार के कृषि कार्यों के लिए एक बहुमुखी ट्रैक्टर बनाते हैं। 
 
5005 मॉडल 33 एचपी में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट क्षमता, जेट स्प्रे कूलिंग सिस्टम वाला मॉडर्न इंजन और 34 किमी प्रति घंटे की चरम रफ्तार के साथ प्लेनेटरी गियर रिडक्शन जैसी उन्नत सुविधाएं शुरुआत करने वाले महत्वाकांक्षी किसानों को समतल खेत उपलब्ध कराती हैं, जहां वे मनमुताबिक काम कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »