20 Apr 2024, 09:13:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अशोक लीलैंड को सेनबस इंडस्ट्रीज से मिला बड़ा ऑर्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 11:16AM | Updated Date: May 16 2019 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड अफ्रीकी देश सेनेगल को 400 मिनी बसों की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि उसे सेनेगल के सेनबस इंडस्ट्रीज से यह आर्डर मिला है। सेनबस इंडस्ट्रीज सेनेगल की राजधानी डाकर में बसों की असेम्बलिंग करती है। यह ऑर्डर एक करोड़ यूरो से अधिक का है। इस आर्डर के तहत कंपनी को ईगल 916 मिनीबस की आपूर्ति करनी है।
 
जून के आखिरी सप्ताह से बसों की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी। ईगल 916 को विशेष रुप से अफ्रीका के लिए तैयार किया गया है। यह उर्त्सजन के यूरो तीन मानक का पालन करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »