28 Mar 2024, 15:28:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 22 प्रतिशत घटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 1:58PM | Updated Date: May 13 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री यानी उसकी विदेशी इकाइयों की बिक्री में अप्रैल महीने में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि जगुआर लैंड रोवर समेत उसकी वैश्विक बिक्री अप्रैल में 79,923 इकाई दर्ज की गयी जो अप्रैल 2018 के मुकाबले 22 प्रतिशत कम है।
 
इसमें उसके वाणिज्यिक वाहनों और टाटा दैवू की वैश्विक बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 31,726 इकाई तथा यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 23 प्रतिशत घटकर 48,197 इकाई रह गयी। यात्री वाहनों में जगुआर लैंड रोवर की कुल बिक्री 35,451 इकाई रही। इसमें जगुआर के 13,301 वाहन और लैंड रोवर के 22,150 वाहन बिके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »