19 Mar 2024, 13:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिला दिवस पर ड्रूम ने लॉन्‍च की महिला ऑटो तकनीशियनों की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 4:04PM | Updated Date: Mar 8 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस ड्रूम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला इको तकनीशियनों की टीम लॉन्‍च करने की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि ये महिला तकनीशियन उसके मौजूदा 'इको निन्जास तकनीशियन फ्लीट' का हिस्सा हैं। इसमें महिला इको निन्जा शामिल होंगी जो डोर-टू-डोर ऑटो निरीक्षण प्रदान करने वाली एकमात्र टीम होगी। डूम के कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी अभी लगभग 30 प्रतिशत है।
 
ड्रूम महिला तकनीशियनों को 10वीं कक्षा और आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि जैसे व्यावसायिक कॉलेजों से अपना ऑटो मैकेनिक डिप्लोमा पूरा करने की एक बुनियादी योग्यता के आधार पर काम पर रख रहा है। कंपनी हायरिंग प्रक्रिया के सफल होने पर नवीनतम उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें आगे प्रशिक्षण देगी। एक ऑटो निन्जा तकनीशियन एक महीने में 30 हजार रुपए तक कमा सकती है। इस वर्ष 6,500 से ज्यादा ऑटो तकनीशियन ड्रूम से जुड़ने वाले है।  ड्रूम अपने प्रशिक्षण यूनिफॉर्म के साथ अपने पेरोल पर 400 से ज्यादा इको निन्जा रखने जा रहा है। उसने कहा कि ड्रूम के परिचालन के पहले वर्ष में लगभग 10 प्रतिशत महिला कर्मचारी थीं। दूसरे वर्ष में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत और तीसरे वर्ष में 30 प्रतिशत पर पहुंच गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »