19 Mar 2024, 16:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिया में लॉन्च हुई 2019 होंडा सिविक, जानें क्या है कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 4:01PM | Updated Date: Mar 7 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में होंडा की सिविक 2019 का इंतजार खत्म हुआ। होंडा की इस सिडान गाड़ी का भारत में 7 साल बाद दोबारा लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 17.70 लाख रुपए रखी है जो होंडा सिविक के टॉप मॉडल के लिए 22.30 लाख रुपए तक जाती है। पुराने मॉडल से तुलना करें तो नई सिविक को बहुत सारे तकनीकी और कॉस्मैटिक बदलावों के साथ बाज़ार में दोबारा पेश किया गया है। वैश्विक रूप से यह कार की 10वीं जनरेशन है और भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है जो क्रमशः ऑटोमैटिक और मैन्युअल गियरबॉक्स में उपलब्ध हैं।
 
होंडा कार्स इंडिया ने दावा किया है कि नई जनरेशन सिविक का केबिन और भी ज़्यादा जगह वाला है, स्मार्ट है, और बेहतर तरीके से सजाया किया गया है। कार के फीचर्स की बात करें तो इनमें फुल-डिजिटल 7-इंच TFT डिस्प्ले दिया या है जो इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के लिए है और 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो नए एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है। इसके अलावा कार में डुअल ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन भी दिया गया है। कंपनी ने नई सिविक को पहली बार रिमोट इंजन स्टार्टर के साथ पेश किया है।
 
नई जनरेशन 2019 होंडा सिविक में इंधन बचाने वाला 1.6-लीटर DOHC i-DTEC डीजल इंजन लगाया गया है जो 118 bhp पावर के साथ 300 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कार में 1.8-लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया या है जो 139 bhp पावर और 174 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार का डीजल इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है वहीं कार के पेट्रोल इंजन को सिर्फ CVT ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। होंडा कार्स इंडिया ने कार के इंजन को BS-6 मानकों के हिसाब का बनाया है और कंपनी की मानें तो कार का माइलेज पुराने मॉडल के मुकाबले काफी उन्नत हो गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »