19 Mar 2024, 16:41:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा की बिक्री में सात फीसदी की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 5:05PM | Updated Date: Feb 1 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री जनवरी 2019 में सात फीसदी बढ़कर 55,722 इकाई दर्ज की गयी जबकि जनवरी 2018 में कंपनी ने कुल 52,063 वाहन बेचे थे। कंपनी द्वारा आज जारी बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य माह में घरेलू बाजार में उसने 52,500 वाहनों की बिक्री की जो जनवरी 2018 में बिके 49,432 वाहनों की तुलना में  छह प्रतिशत अधिक है।
 
कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 23,686 इकाई से 23,872 इकाई हो गयी। बीते माह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री आठ फीसदी बढ़कर 21,002 वाहन से 22,265 वाहन हो गई। बीते माह कंपनी के मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 19 प्रतिशत घटकर 1,049 वाहन से 849 वाहन रह गई। कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 4,744 वाहन से 6,003 इकाई हो गई। कंपनी का निर्यात 22 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,631 वाहन से 3,222 वाहन हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »