19 Mar 2024, 13:15:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का लैंडमार्क एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2019 12:33PM | Updated Date: Jan 31 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मॉडल ईयर 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन को लॉन्च किए जाने की घोषणा की है। लैंडमार्क एडिशन 2.0 लीटर इंजेनियम डीजल द्वारा पावर्ड है, जो एक पावरफुल 132 केडब्ल्यू आउटपुट देता है और वाहन के ऐडवेंचर के असली जोश को दिखाता है। रोहित सूरी प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) ने कहा मॉडल ईयर 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट के लिए लैंडमार्क एडिशन की पेशकश डिस्कवरी स्पोर्ट पोर्टफोलियो को और भी बेहतर बनाती है।
 
यह स्पेशल एडिशन वैरिएंट वाहन के लिए उल्लेखनीय खूबियों की पेशकश करता है, जिससे इसकी बेमिसाल दक्षता, वर्सेटिलिटी और ऐडवेंचर का जोश और मजबूत हो जाता है। डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन तीन रंगों में उपलब्ध है - नार्विक ब्लैक, कॉरिस ग्रे और युलॉन्ग व्हाइट और इन सभी को कॉपैथियन ग्रे कॉन्ट्रास्टा रूफ के साथ सजाया गया है।
 
इसमें एक स्पोबर्टी और डायनैमिक फ्रंट बम्पर, ग्रैफाइट एटलस एक्सटीरियर एसेंट्स और ग्लॉस डार्क ग्रे में 45.72 सेमी (18) 5 स्पिलिट स्पोक 511 व्हील्स की खूबी है। वाहन के एक्सटीरियर को ईबोनी ग्रेन्ड लेदर सीट्स और ईबोनी हेडलाइनर द्वारा और भी खूबसूरत बनाया गया है। साथ ही सेंटर स्टै्क के चारों ओर डार्क ग्रे एल्युमिनियम फिनिशर्स दिए गए हैं।
 
भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्किवरी स्पोर्ट  (44.68 लाख से शुरू), रेंज रोवर इवोक (52.06 लाख से शुरू), ऑल-न्यूय डिस्कवरी (75.84 लाख से शुरू), न्यू रेंज रोवर वेलार (82.90 लाख से शुरू) और रेंज रोवर स्पोर्ट (102.46 लाख से शुरू) और रेंज रोवर (179.52 लाख से शुरू)। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं। जगुआर लैंड रोवर के वाहन 27 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, इंदौर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, जयपुर में उपलब्ध हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »