19 Apr 2024, 19:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेशोत्सव प्रारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 5:31PM | Updated Date: Sep 13 2018 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दस दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव पर्व पूरे देश भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुवार से शुरू हो गया। गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा अपने घर और पंडालों में लेकर आए और ड्रम की धुन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के मंत्रोच्चार के बीच उन्हें स्थापित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ा का खुशी का इजहार किया।

मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर सहित राज्य के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में बेहद खूबसूरत पंड़ाल लगाए गए हैं। इन पंडालों में भगवान गणेश की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। इन पंडालों में महोत्सव के दिनों में मुफ्त चिकित्सा जांच, रक्तदान शिविर, गरीबों के लिए धर्मार्थ कार्य जैसे सामाजिक सरोकार के मुद्दों को भी बढ़ावा दिया जाता है। महाराष्ट्र के गर्वनर सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गणेशोत्सव पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है और इसे भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में देशभर में मनाया जाता है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के मुताबिक मोदक भगवान गणेश का प्रिय मिष्ठान है इस लिए गणपति को 21 मोदक का भोग लगा कर इसे प्रसाद स्वरूप लोगों में बांटा जाता है। महोत्सव को देखते हुये पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। राज्य की राजधानी में महोत्सव के दौरान कम से कम 15,000 सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »