29 Mar 2024, 17:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर आपको दिखते हैं ये 10 सपने तो समझ लीजिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 12:32PM | Updated Date: Mar 13 2018 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्वप्न में होने वाले अनुभवो को कुछ लोग भ्रम से जोडते हैं तो कुछ इसे वर्तमान, भूतकाल तथा भविष्यकाल से जोड कर व्यक्ति के जीवन के साथ के साथ जोडते हैं। कई विद्वानो के हिसाब से स्वप्न में कुछ ना कुछ एसी समानता होती हैं, जो व्यक्ति के व्यक्तिगत या समाजीक जीवन से मेल खाती हैं। कुछ लोगों का मानना हे की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हमारी कुछ इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। यही इच्छाएं हमें अक्सर सपने के रूप में दिखती हैं।

भारतीय मान्यता के अनुसार, सूरज उगने से कुछ पहले अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने का फल 10 दिनों में सामने आ जाता है। रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दूसरे पहर में देखे सपने का फल 6 महीने बाद, तीसरे पहर में देखे सपने का फल 3 महीने बाद और आखिरी पहर के सपने का फल एक महीने में सामने आता है। दिन के सपनों पर ध्यान न दें।

 गिरते हुए 
ऐसे स्वप्न, जिसमें हम खुद को गिरता हुआ देखते हैं, के भी कई अर्थ और व्याख्याएं हो सकती हैं। खुद को कहीं से गिरते हुए देखना दर्शाता है कि आपका आने वाला समय स्ट्रगल भरा होगा, लेकिन अगर आपने सपने में खुद को गिरकर उठते हुए भी देखा है तो आप जीवन में और प्रगति करेंगे। इस तरह के स्वप्न आमतौर पर व्यक्ति की आंतरिक असुरक्षा, अस्थिरता और चिंताओं को दर्शाते हैं।
 उड़ने वाले
बहुत बार आप आसमान में उड़ते हुये दिखाई देते है। नीचे दिखने वाले द्रश्य बहुत खुबसूरत दिखते है और आप उसका आनन्द लेते है| कई बार यह सपना देखते हुए आप अधनींदे भी हो जाते है परन्तु मजे भी लेते रहते हो। यह सपना दिखाता है कि आप कई परिस्थितियों में, प्रोजेक्ट में, विचारों मे, अपनी पकड़ बनाये रखने में सक्षम है।
 बारिश देखना
तेज वर्षा देखना, तेज वर्षा में भीगना व सब तरफ जल भरा देखना किसी आने वाली विपत्ति का सूचक है। सामान्यतया ये देखा गया है कि इस स्वप्न के कारन व्यक्ति अचानक किसी अकारण आई विपत्ति में फंस जाता है या कह सकते हैं कि विरोधी बढ़ेंगे।
 सांप देखना
सांप के सपने आमतया लोग देखते ही हैं। यदि आपने यह देखा है कि कोई सांप आपकी ओर आ रहा है और भागते-भागते भी आप बच नहीं पाए हैं तथा सांप ने आखिरकार आपको काट ही लिया है तो डरिए मत, क्योंकि यह शुभ संकेत है। यह सपना आपको मिलने वाले सम्मान और धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है।
 परीक्षा के सपने
परीक्षाएं जो आपने पास कर लीं हैं उनकी तैयारी करते हुए स्वयं को देखना और यह भी देखना कि आपको उस विषय से सम्बंधित कुछ भी याद नहीं और आप शायद उत्तीर्ण (पास) नहीं हो सकेंगे। यह सपना आने वाली कठिनाई का संकेत है. आपका कोई आध्यात्मिक प्रश्न है जिसका हल आपको खोजना है. यदि आप खोजने में सफल हो गए तो आगे बढ़ जायेंगे।
 मगरमच्छ देखना
यदि सपने में पानी में मगरमच्छ दिखाई दें तो समझना चाहिए की आपके जीवन में कोई आपका गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच रहा है जिसमें आप बुरी तरह फंस जायेंगे परन्तु वह शत्रु सुरक्षित रहेगा। यह धर्म के मार्ग पर आपकी कठिन परीक्षा का भी संकेत है।
मधुमक्खियां देखना
'स्वप्न में मधुमक्खियां देखना शुभ चिह्न है। इससे धन और प्रसन्नता आपको हो जाएगी। गरीबी के दुख से आप छुटकारा पा जाएंगे। प्रत्येक वस्तु आपके लिए लाभदायक होगी। भविष्य में सम्मान, शांति और संपन्नता की आशा रख सकते हैं।
 फूलों से भरा बगीचा
कभी-कभी फूलों से भरा बगीचा और सुंदर-सुंदर फूल हमें नजर आते हैं अपने सपने में। इस सपने का अर्थ है कि मन अति प्रसन्न रहने वाला है।
 दुल्हन को देखना
यदि सपने में आपने किसी दुल्हन को देखा है तो समझ लीजिए कि आपके साथ कुछ अच्छा होनेवाला है।
 आभूषण देखना
आप स्वप्न में हीरा या हीरे से जड़े आभूषण देखती है तो समझ लीजिए आपका विवाह किसी उच्च अधिकारी या धनि व्यवसायी से होने वाला है। आप स्वप्न में किसी जवान महिला को कानों में कर्णफूल पहने हुए देखते है तो यह शुभ स्वप्न है। भविष्य में आपको कोई शुभ समाचार अवश्य ही मिलने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »