29 Mar 2024, 04:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:31AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है।प्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है। हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है। आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा।
 
आप इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं।इसीलिए जो आपका लक्ष्य है उसे अब पाने की कोशिश करें।केवल अपने लुक्स के प्रति ही जागरूक न रहें।अपने आसपास लोगों से उन समस्याओं के बारे में भी बात करने की कोशिश करें जो आपको एक्सरसाइज करते वक्त होती हैं।इससे आपको कई तरह के समाधान प्राप्त होंगे,जो आपको सबसे अच्छा लगे उसे अपना सकते हैं।
 
ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है।आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा।
 
आप यह पता लगाने की कोशिश करें की कौन सी वस्तु या चीज़ से आप अपने आप से सर्वश्रेष्ट कार्य ले सकते है। यह आपकी विचारधाराओ और रचनात्मकता को भी अद्वितीय अनुभूति देगा। हालाँकि , आपके वित्तीय पुरस्कार में विलंब होगा , फिर भी अपने वित्तीय संकट से खुद को बचाने के लिए आपके पास पर्याप्त आय है। बस आप अपनी वस्तु को सरंक्षित कर के रखे और आप आसानी से विषम स्थिति से बाहर आ जायेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »