28 Mar 2024, 23:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रुका हुआ धन पाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 2:12AM | Updated Date: Dec 26 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि- धनप्राप्ति के लिए सबसे पहले भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाकर महिलाओं को खिलाएं।
वृष राशि- धनप्राप्ति के लिए सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन करें शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करें तथा दही खाकर ही घर से निकलें।
मिथुन राशि- धनप्राप्ति सबसे पहले देवी लक्ष्मी या दुर्गा के दर्शन करें और पांच लाल गुड़हल के फूल गणपति जी को अर्पित करें तथा गुलकंद कन्याओं को खिलाएं।
कर्क राशि- धनप्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण के दर्शन करें और उन्हें तुलसी पत्र के साथ मिश्री माखन का भोग लगायें तथा लाल चंदन का तिलक करें।
सिंह राशि- धनप्राप्ति के लिए भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और रुके धन की प्राप्ति के लिए दाएं हाथ से लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें।
कन्या राशि- धनप्राप्ति के लिए भगवान गणेश जी के दर्शन करें सफेद चावल देवी दुर्गा जी को अर्पित करें घर के मंदिर में एक सुपारी भगवान गणपति के सामने रखकर जाएं।
तुला राशि- इस राशि के लोग भगवानलक्ष्मी नारायण जी को कमलफूल अर्पित करें और पांच बूंदी के लड्डू हनुमान जी को अर्पित करें भोग लगाकर छोटे बच्चो को दें।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग धनप्राप्ति के लिए दो तुलसी के पौधे विष्णु मंदिर में लगायें और व्यापारिक यात्रा करने से पहले श्री राम स्तुति का पाठ जरूर करें।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »