28 Mar 2024, 23:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में ऐसे रखें कछुआ - कभी नहीं होगी धन की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 11:48AM | Updated Date: Dec 24 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंग शुई के मुताबिक कछुआ को बहुत शुभ माना जाता है वहीं वास्तु शास्त्रत में भी कछुए को सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखने को बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ था। भगवान बिष्णु ने कछुए का रूप धारण कर के समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। 
 
1. शास्त्रों की बात करें तोभगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। जिसे कूर्म अवतार कहा गया था। इसलिए कछुआ को रखने से रुके हुए कार्य भी में भी सफलता मिलती है। साथ ही साथ इंसान के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं आती हैं। 
2. कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी का दिशा माना गया है। ऐसे स्थान पर कछुआ रखने से शत्रुओं का नाश होता है। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं तथा बिजनेस व्यापार में तरक्की हासिल होती हैं। 
3. शास्त्रों के अनुसार अगर घर में पैसों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की कछुआ का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरह हो। इससे धन की कमी दूर हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक धनलाभ होता हैं। 
4. बता दें की कछुआ को हमेशा ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। कछुए को भूलकर भी अपने बेडरूम में न रखें। क्यों की बेडरूम में कछुआ को रखने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे घर में अशांति आ जाती हैं। 
5. धातु से बना कछुआ आप अपने घर के पूजा स्थान में रख सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी तथा आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »