आपको बता दें कि 2020 में गुरु ग्रह यानि बृहस्पति 30 मार्च 2020 को अपनी राशि में परिवर्तन करने वाला है, यह धनु राशि से शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश करेगा, इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा, आज हम आपको गुरु की चाल का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।
मीन, कुंभ, कर्क : इन राशि वाले लोगों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है, आपके ऊपर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा, धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रुचि रहेगी, आपको अपने कामकाज में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, कार्य क्षेत्र में आपको खूब तरक्की हासिल होगी, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहने वाले हैं।
कन्या, मकर, सिंह : इन राशि वाले लोगों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा, आपको आने वाले दिनों में बेहतर फल की प्राप्ति होगी, गुरु के शुभ प्रभाव की वजह से आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहने वाली है, आपको अपने व्यापार में साझेदारी से अच्छा लाभ प्राप्त होगा, रचनात्मक कार्यों में अधिक रूचि रहेगी, कार्य क्षेत्र में आपको दिन दुगनी रात चौगुनी सफलता हासिल होगी, इन राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
तुला, वृषभ, धनु : इन राशि वाले लोगों को गुरु की राशि परिवर्तन की वजह से संतान की तरफ से खुशियां प्राप्त हो सकती है, जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आप विदेश जा सकते हैं, माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा, आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
वृश्चिक, मेष, मिथुन : इन राशि वाले लोगों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है, घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी, माता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं, परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा, आपको अपने कामकाज में बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है, आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं, प्रॉपर्टी के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।